Homeदेशआरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक 19 ओर 20 मार्च को बेंगलुरु...

आरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक 19 ओर 20 मार्च को बेंगलुरु के चेन्नहल्ली में सरकार्यवाह का होगा निर्वाचन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक 19 ओर 20 मार्च को बेंगलुरु के चेन्नहल्ली स्थित जनसेवा विद्या केंद्र में होगी।  इसी स्थान पर पिछले वर्ष बैठक तय थी, जिसे कोरोना संक्रमण के कारण अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया था। मुख्य बैठक से पूर्व सरसंघचालक डा. मोहन भागवत और सरकार्यवाह भय्याजी जोशी की उपस्थिति में 17 ओर 18 मार्च को अखिल भारतीय अधिकारियों के साथ – साथ सभी क्षेत्र प्रचारक, कार्यवाह, सभी प्रांत प्रचारक व कार्यवाह की बैठक होगी।

इस बैठक में प्रतिनिधि सभा में पारित होने वाले प्रस्ताव पर चर्चा के साथ- साथ पिछले एक वर्ष में सभी प्रांतों में हुए कार्यों पर चर्चा होगी। वैसे 14 मार्च से ही संघ की छोटी टोली की बैठक शुरू हो जाएगी।  13 मार्च शनिवार को  संघ प्रमुख मोहन भागवत बेंगलुरु पहुंच जाएंगे। संघ का चुनावी वर्ष होने के कारण बैठक के अंतिम दिन 20 मार्च को सरकार्यवाह का चुनाव होगा। यदि भय्याजी जोशी फिर से सरकार्यवाह चुन लिए जाते हैं तो वे पांचवीं बार इस दायित्व को संभालेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments