Homeदेशकोरोना की परेशान कर देने वाली खबरों के बीच आई एक अच्छी...

कोरोना की परेशान कर देने वाली खबरों के बीच आई एक अच्छी खबर

पूरे भारत में चार महीनों के दौरान औसत 880.6 मिलीमीटर बारिश होती है, जिसे लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) कहते हैं। स्काईमेट इसे ही औसत मानकर चलती है। यानी बारिश का यह आंकड़ा 100% माना जाता है। इस साल 907 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। 2021 में मानसून के दौरान 103% बारिश होने की संभावना है। 96% से लेकर 104% की बारिश को सामान्य से बेहतर बारिश कहा जाता है। 2019 में यह आंकड़ा 110% और 2020 में 109% रहा था। अब 2021 में लगातार तीसरे साल भी अच्छे मानसून का फायदा मिलेगा।

सितंबर में मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना
सितंबर में मध्य प्रदेश और देश के पश्चिमी क्षेत्रों जैसे महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस साल भी मुंबई में बारिश जून के पहले हफ्ते से शुरू होगी। हालांकि स्काईमेट ने साफ किया कि राज्यों पर अनुमान अभी नहीं दिया जा रहा है, यह अनुमान पूरे देश के लिहाज से है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments