Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिलाया विश्वास नहीं लगेगा लॉकडाउन यह होगा...

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिलाया विश्वास नहीं लगेगा लॉकडाउन यह होगा केवल अंतिम विकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना महामारी की विकराल होती स्थिति के मद्देनजर राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए संकेत दिए की देश  में लॉक डाउन नहीं लगेगा उन्होंने कहा माइक्रो कंटेनमेंट ज़ोन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा की देश को लॉक डाउन से बचाना होगा। परेशानी बड़ी है  धैर्य के साथ इसका सामना करना होगा ,कठिन से कठिन समय में धैर्य नहीं खोना है।

कोरोना संकट के बढ़ते मामलों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन जैसी आशंकाओं से देशवासियों को राहत दी है। देश की जनता को भरोसा दिलाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में रोजगार और टीका साथ चलेंगे। यही नहीं उन्होंने राज्यों से भी अपील की है कि लॉकडाउन जैसी चीजों को आखिरी विकल्प के तौर पर ही अपनाएं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें आज जागरुकता की जरूरत है। यदि समाज खुद से उठ खड़ा हो तो फिर कंटेनमेंट जोन्स से लेकर लॉकडाउन तक की पाबंदियों की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस जागरुकता के अभियान के लिए सामाजिक संगठनों को आगे आने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रचार माध्यमों से भी मेरी प्रार्थना है कि लोगों को सतर्क और जागरुक करने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाएं। इसके अलावा यह प्रयास भी करें कि डर का माहौल कम हो सके और लोग किसी भी तरह के भय और भ्रम की स्थिति में न आएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं राज्यों से भी अपील करूंगा कि लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हम देशवासियों की भी सेहत सुधारेंगे और अर्थव्यवस्था का भी सुधार करेंगे।

राम नवमी और रमजान का जिक्र कर दी अनुशासन की सीख
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल राम नवमी है और हम भगवान राम से सीख लेते हुए मर्यादाओं का सही से पालन करेंगे। हमें दवाई भी और कड़ाई भी की नीति का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने का भी 7वां दिन है। रमजान अनुशासन का प्रतीक है और कोरोना में भी इससे सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि मेरा सभी से आग्रह है कि आपके साहस, धैर्य और अनुशासन के साथ देश आज की स्थिति को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments