Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में 10जनवरी से हटेगा तबादलों से प्रतिबंध

मध्यप्रदेश में 10जनवरी से हटेगा तबादलों से प्रतिबंध

प्रदेश में कलेक्टर से लेकर पटवारी तक के तबादलों पर लगा प्रतिबंध 10 जनवरी से समाप्त हो जाएगा। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के चलते राज्य में चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले करने पर रोक लगा रखी है। उधर, शासन ने भी जनवरी के दूसरे पखवाड़े में तबादले करने की तैयारी की है। तब तक आईएएस अफसरों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के करीब 70 हजार मतदान केंद्रों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, कांटने और संशोधन की कार्रवाई चल रही है। 10 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments