केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने सोमवार (25 दिसंबर) को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है। इस कार्यक्रम के दौरान वह एक डॉक्टर्स की छुट्टी पर भड़क उठे और उसे खूब बुरा- भला कहा।
उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर्स की अनुपस्थिति पर मंच से कहा कि मैं लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया मंत्री हूं। मैं यहां आ रहा हूं, यह जानते हुए भी डॉक्टर्स छुट्टी पर क्यों चले गए? अगर वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते तो उन्हें नक्सलियों के साथ जुड़ जाना चाहिए, हम ऐसे डॉक्टर्स को गोली मार देंगे।