अमूल और मदर डेयरी ने देशभर में ताज़ा पैकेट वाले दूध की क़ीमतों में क़रीब 4 से 5 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है.
यह बढ़ोतरी 12 नवंबर यानी कल से लागू होगी.
अमूल के सबसे ज़्यादा बिकने वाले टोंड दूध ‘अमूल ताज़ा’ (3 फ़ीसदी मिल्क फ़ैट) की क़ीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. मदर डेयरी ने भी टोंड दूध पर दो रुपये की बढ़ोतरी की है.
वहीं, अमूल और मदर डेयरी ने फूल क्रीम दूध की क़ीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.