हैदराबाद के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में जारी भारत समिट 2026 के आखिरी दिन लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान राहुल ने कहा कि मैं उन सभी डेलिगेट्स से माफी मांगना चाहता हूं, जो आने वाले थे, और भारत सरकार के कारण वे नहीं आ सके. यह हमारी गलती नहीं है. इससे आपको अंदाजा लग गया होगा, कि हम यहां क्या झेल रहे हैं.इसके अलावा राहुल गांधी ने एसआईआर में काटे वोटर्स के नाम और कई मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी. साथ ही चुनावों में होने वाली धांधली का भी जिक्र किया. इसके अलावा 2014 में लोकतंत्र खत्म होने की बात भी अपने भाषण में कही.
इस दौरान राहुल गांधी ने फासीवाद का जिक्र करते हुए आगे कहा, “फासीवादी लोगों की आवाज तेज होती है. कुछ लोग खुद को सवर्ज्ञ मानते हैं. वे लोग हर जगह मौजूद हैं. वे दूसरों की नहीं सुनते हैं. बहुसंख्यक लोग विनम्र होते हैं.”
हम मोदी को हराने जा रहे: राहुल गांधी
राहुल ने कहा, मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि हम मोदी को हराने जा रहे हैं. उनसे छुटकारा पाने वाले हैं. आप इसे सड़कों पर देख सकते हैं. उस डर में भी जो मोदी और अमेति शाह के मन में है. यह तो पहले ही तय हो चुका है. पिछले एक दशक से फासीवादी लोग चिल्ला रहे: राहुल
राहुल ने आगे कहा, “पिछले एक दशक से फासीवादी लोग चिल्ला रहे हैं और अधिकांश जनता देख रही है कि हो क्या रहा है. 2014 में हमने देखा चुनाव, जो हमने पहले कभी नहीं देखा था. मिलियन डॉलर चुनाव में लगाए गए. चुनाव में जहां पहले करीबी चुनाव होते थे. विपक्ष शॉक में था, और हम पिछले एक दशक से शॉक में हैं.”
“2014 से भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया”
राहुल ने कहा, “140 मिलियन लोगों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों ने वोट किया. उसे उन्हें या तो नॉन एक्जिस्टिंग वोटर और नॉन वोटर करार दिया गया. अगर चुनाव आयोग ने 140 मिलियन वोटरों को अवैध बता दिया तो चुनाव कैसे वैध हुए. महाराष्ट्र का उदाहरण है. लोकसभा चुनाव में हमारे गठबंधन ने चुनाव जीता. तीन महीने बाद हम हार गए. राजनीतिक गठबंधन पर सवाल उठे. 7 मिलियन नए वोटर को जोड़ा गया और वे बीजेपी के लिए वोट किए. बीजेपी ने चुनाव जीत लिया.”राहुल ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने संविधान और आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है. हमें लगता था हमारा इतिहास महात्मा गांधी से शुरू होता है, लेकिन यात्रा के दौरान हमें लगा कि हमारा इतिहास इससे ज्यादा है. हमें दो हथियार मिले, सत्य और अहिंसा. ये दोनों बहुत मजबूत हथियार थे. क्रोध, हिंसा, डर, घृणा काम नहीं करेगा. प्यार काम करेगा. इसलिए हमने लोगों को दूसरे तरीके से सुनना शुरू किया, हमने दूसरे तरह से संपर्क किया.”
“आप सभी को बेवकूफ नहीं बना सकते”
राहुल ने कहा, “आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं. कुछ लोगों को हमेशा बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हमेशा बेवकूफ नहीं बना सकते. मैं आत्मविश्वास से कह रहा हूं कि हम मोदी को हराएंगे. आप सड़कों पर देख सकते हैं. आप देख सकते हैं कि अमित शाह की आंखों में डर है. हम इनसे घृणा और हिंसा से नहीं जीत सकते हैं, क्योंकि हम इनकी तरह नहीं हैं.”