भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में खेले गए कुमामोटो मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब जीत लिया है.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक , फ़ाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने जापान के कोकी वातानाबे को 13-21, 21-18, 21-14 से हराया.
लक्ष्य सेन ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और अगले दोनों गेम जीतकर ख़िताब अपने नाम किया.
लक्ष्य सेन ने सेमी फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के अल्वी फरहान को हराया था.