रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 17 घायल
अतरेटा थाना अंतर्गत ग्राम बसई मालिक के पास रतनगढ़ माता मंदिर पर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे ग्राम बसई मालिक के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा