HomeदेशGood news : वैज्ञानिकों का मत कोरोना के तीसरे म्यूटेशन 1.1. 618...

Good news : वैज्ञानिकों का मत कोरोना के तीसरे म्यूटेशन 1.1. 618 का खतरा समाप्त

 

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तकरीबन एक महीने बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं, अब तो चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही हैं। इस दौरान, कोरोना के दोहरे म्यूटेशन के बाद तिहरे म्यूटेशन के नए प्रकार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। पर एक अच्छी खबर है कि यह प्रकार बी. 1.1. 618 अब लगभग खत्म हो चुका है। भारतीय वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वायरस पश्चिम बंगाल में पाया गया था लेकिन जीनोम सीक्वेंसिंग के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि अब यह गायब हो चुका है। पश्चिम बंगाल में अब दोहरे म्यूटेशन वाला प्रकार बी. 1.1. 617 हावी हो चुका है।

सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मालीक्युलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) के निदेशक डा. राकेश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कहा कि पश्चिम बंगाल या देश के अन्य किसी हिस्से में अब इसके संक्रमण के मामले नहीं आ रहे हैं। लेकिन राज्य से लिए गए नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग बता रही है कि इसकी जगह अब डबल म्यूटेशन वाले वेरिएंट ने ले ली है जो कहीं ज्यादा तेजी से फैल रहा है। कोई प्रकार क्यों ज्यादा फैल रहा है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन संक्रामकता ज्यादा होना एक प्रमुख वजह हो सकती है। जब कोई एक स्ट्रेन तेजी से फैलता है तो दूसरा कमजोर पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिस प्रकार के नतीजे आ रहे हैं तो यह कहा जा सकता है कि तिहरे म्यूटेशन वाला कोरोना वेरिएंट अब मौजूद नहीं दिखता है।

प्राकृतिक कारणों से बदलाव
प्राकृतिक कारणों से वायरस में बदलाव होते रहते हैं। यह एक या इससे अधिक भी हो सकते हैं। बी. 1.1. 618 में तीन बदलाव देखे गए। पहला ई484के और दूसरा डी614जी। तीसरा बदलाव यह देखा गया है कि इसमें दो जीन एच146डीईएल तथा वाई445डीईएल गायब पाए गए हैं। मार्च अंत और अप्रैल के शुरू में पश्चिम बंगाल में इसका संक्रमण देखा गया था। हाल में नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने कहा था कि यूके वेरिएंट का प्रकोप भी देश में घट रहा है। साउथ अफ्रीकी वेरिएंट है लेकिन प्रसार सीमित है। जबकि ब्राजीली वेरिएंट के एक-दो मामले ही अब तक मिले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments