मुरैना /आज मुरैना सर्किट में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की.कोरोना महामारी से जीतने के लिए हम सभी को अपनी – अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा और सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करना आवश्यक है। इस अवसर पर
श्री तोमर ने मुरैना जिले के लिए कोरोनकाल में अनेक स्वास्थ्य सुविधाओं की घोषणा की।उन्होंने कहा कि मुरैना जिले के अन्तर्गत जिला मुख्यालय मुरैना में एक ऑक्सीजन प्लांट तो पूर्व से लगा हुआ है, दो प्लांट और लगायें जायेंगे। इसके अलावा अम्बाह, पोरसा, जौरा, सबलगढ़ में भी शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट लगाये जायेंगे, जिसमें दो ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर फंड से होंगे और 3 ऑक्सीजन प्लांट औद्यौगिक इकाई संस्थाओं के सहयोग से स्थापित किये जायेंगे। ये ऑक्सीजन प्लांट 60-60 मरीजों के हिसाब से बनकर तैयार होंगे।इसके अलावा श्री तोमर ने कहा की अम्बाह पोरसआ और सबलगढ़ के लिये सी टी स्केन मशीन भी लगाई जायेंगी, जिससे लोंगो को स्वास्थ्य सुविधायें उन्हें ब्लाॅक स्तर पर ही मिले सकें।
इस अवसर पर श्योपुर जिले के लिये पौने दो करोड़ रूपये की सी टी स्केन मशीन और पांच ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जाने की घोषणा की। श्योपुर जिला मुख्यालय पर 60-60 बिस्तर के 3 ऑक्सीजन प्लांट और विजयपुर एवं कराहल में 60-60 बिस्तर का एक-एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया जायेगा। उन्होंने कहा की प्रशासन किल कोरोना अभियान-3 जिले में संचालित कर रहा है। इसमें जनप्रतिनिधियों का भी दायित्व बनता है कि वे कोविड के इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागिता निभायें। मैं इस अवसर पर जनता से अपील करता हूँ कि यदि किसी को भी सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार आदि महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और जांच कराएं, घर में रहें – सुरक्षित रहें।