HomeBreakingGood news : DRDO की एंटी कोरोना ड्रग 2DG देश को समर्पित...

Good news : DRDO की एंटी कोरोना ड्रग 2DG देश को समर्पित जिन मरीजों को दवा दी गई थी उनमें हुई तेजी से रिकवरी

नई दिल्ली /DRDO की एंटी कोरोना ड्रग 2DG को सोमवार को इमरजेंसी यूज के लिए रिलीज कर दिया गया। अब इन्हें मरीजों को दिया जा सकता है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन मौजूद रहे। ये दवा एक पाउडर के रूप में है। इस दवा को सबसे पहले दिल्ली के DRDO कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिया जाएगा।

DRDO ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज के साथ मिलकर बनाया
इस दवा को DRDO के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंसेस (INMAS) ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज के साथ मिलकर बनाया है। क्लिनिकल रिसर्च के दौरान 2-डीजी दवा के 5.85 ग्राम के पाउच तैयार किए गए। इसके एक-एक पाउच सुबह-शाम पानी में घोलकर मरीजों को दिए गए। इसके रिजल्ट अच्छे रहे। जिन मरीजों को दवा दी गई थी, उनमें तेजी से रिकवरी देखी गई। इसी आधार पर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इस दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments