ग्वालियर24 मई। कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा महामारी के समय में देश के किसानों को भड़काने, जनता के मध्यभ्रम फैलाने तथा देश को बदनाम करने का राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र रचने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा फुलबाग चौराहा पर कमलनाथ का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष कमल माखीजानी ,जिला महामंत्री शरद गौतम,भाजयुमों नगराध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान, यूवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन,राहुल प्रताप सिंह भदौरिया, सचिन पचौरी उपस्थित रहे।