Homeधर्म कर्मजीवन की हर परेशानी का समाधान कर सुख समृद्धि शांति प्रदान करते...

जीवन की हर परेशानी का समाधान कर सुख समृद्धि शांति प्रदान करते है ये मंत्र

सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा आदि के अलावा इनसे जुड़े अनेकों मंत्र बताए गए हैं। माना जाता है इन मंत्रों में मनुष्य की हर तरह की प्रॉब्लम को दूर करने की शक्ति होती है। शास्त्रों में वर्णित मंत्र के अर्थ अनुसार मंत्र साधना एक ऐसी साधना है जिससे मन को एक तंत्र में बांधा जाता है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार जब व्यक्ति को अपने जीवन में संकटों का सामना करना पड़ता है, ऐसे समय में मंत्र सबसे कारगर औषधि होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका जप करने से मनुष्य को आरोग्यता प्राप्त होती है साथ ही साथ जीवन की कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है। आइए जानते हैं कौन से वह मंत्र-

1. मंत्र-
ॐ त्र्यम्बकं यजा महे सुगन्धिम्पुष्टिवर्द्धनम्‌। उर्व्वारूकमिव बंधनान्नमृत्योर्म्मुक्षीयमामृतात्‌ ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ’

ॐमृत्युंजय महादेव त्राहिमां शरणागतमजन्म मृत्यु जरा व्याधि पीड़ितं कर्म बंधनः

2. मंत्र-
ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधानमोऽस्तु‍ते

देहि सौभाग्यम आरोग्यम देहि मे परमं सुखम
रुपम देहि,जयम देहि,यशो देहि द्विषो जहि

3. मंत्र-
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतरये
अमृतकलशहस्ताय सर्वभयविनाशाय सर्वरोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूपाय
श्रीधन्वंतरीस्वरूपाय श्रीश्रीश्री औषधचक्राय नारायणाय नमः॥

4. मंत्र-
ॐ नमो हनुमते रुद्रावतराय वज्रदेहाय वज्रनखाय वज्रसुखाय वज्ररोम्णे
वज्रनेत्राय वज्रदंताय वज्रकराय वज्रभक्ताय रामदूताय स्वाहा

5. मंत्र-
नासै रोग हरे सब पीरा,जो सुमिरे हनुमंत बलबीरा
संकट ते हनुमान छुडावैं, मन क्रम बचन ध्यान जो लावै

6. मंत्र- 
शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्।
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।।
लक्ष्मीकान्तंकमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्।
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

7. मंत्र-
श्री कृष्ण जी का मंत्र
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।

प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:॥

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये तमाम मंत्र अधिक शक्तिशाली माने जाते हैं, जो भी व्यक्ति इनका जप करता है, उसे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है, साथ ही साथ जीवन में होने वाली परेशानियां का हल मिल जाता है, और जिंदगी में खुशहाली आ जाती है।  किसी योग्य ज्योतिषि अथवा विद्वान को जन्मपत्री दिखाकर उसके अनुसार इन मंत्रों  का उपयोग करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments