Homeधर्म कर्मदेशभर में दीपावली की धूम 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजा केदारनाथ...

देशभर में दीपावली की धूम 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजा केदारनाथ धाम,महाकाल n अभ्यंग स्नान

देशभर में आज धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को शुभकानाएं दीं।दीपावली के अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। आज मंदिर में मां लक्ष्मी की पूजा होगी और मंदिर परिसर में दीप जलाए जाएंगे। उधर उज्जैन में बाबा महाकाल का विशेष अभ्यंग स्नान कराया गया। पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान को पारंपरिक रूप से उबटन लगाया और गर्म जल से स्नान कराया गया।

आध्यात्मिक नगरी काशी में भी विशेष पूजा अर्चना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाई । राहुलगांधी ने कहा, यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस किसानों के साथ दिवाली मनाने नागपुर जिले के लोहारी सावंगा गांव पहुंचे।

वहीं, अयोध्या में त्योहार की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान सरयू के घाटों पर 30 लाख दीये जलाए गए और भव्य आतिशबाजी हुई। दीपोत्सव देखने लिए देशभर से करीब 5 लाख लोग अयोध्या पहुंचे थे। लक्ष्मी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन शुरू हो गया है। प्रमुख नदियों में पर्व स्नान शुरू हो गया है।

भारत में दिवाली मनाने का इतिहास 2000 साल पहले तक का मिलता है। वहीं, 600 साल से पटाखों और रॉकेट के इस्तेमाल के प्रमाण मिलते हैं।दीपावली के पावन पर्व पर आध्यात्मिक नगरी काशी में गंगा-जमुनी तहजीब फिर देखने को मिली है. लमही स्थित सुभाष भवन में मुस्लिम महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और दीप जलाकर रोशनी का पर्व मनाया.•

उज्जैन में बाबा महाकाल का अभ्यंग स्नान और उबटन: सुबह की भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष अभ्यंग स्नान कराया गया। पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान को पारंपरिक रूप से उबटन लगाया और गर्म जल से स्नान कराया गया।

• फूलझड़ी की परंपरा: मान्यता है कि सभी बड़े त्योहार सबसे पहले बाबा महाकाल के आंगन में मनाए जाते हैं। इसी परंपरा के तहत प्रातः भस्म आरती, अभ्यंग स्नान, संध्या आरती और शयन आरती में एक-एक फूलझड़ी जलाई जा रही है।
• 56 भोग (अन्नकूट): दीपावली के अवसर पर भगवान महाकाल को विशेष रूप से 56 पकवानों का महाभोग (अन्नकूट) अर्पित किया गया है।
• सुरक्षा निर्देश: मंदिर समिति ने गर्भगृह, कोटितीर्थ कुंड और महाकाल लोक परिसर में आतिशबाजी व पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है।
• पूजन के शुभ मुहूर्त: आज दीपावली पूजन के लिए वृषभ लग्न (शाम 6:09 बजे से रात 8:07 बजे तक) और सिंह लग्न (रात 12:37 बजे से 2:49 बजे तक) का विशेष समय निर्धारित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments