Homeग्वालियर अंचलमंत्री जी जिनके कृपापात्र उनकी ही बुआ से कर बैठे...

मंत्री जी जिनके कृपापात्र उनकी ही बुआ से कर बैठे मुंहवाद

ग्वालियर /कभी नाली में उतर कर तो कभी खंभे पर चढ़कर मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जनता के बीच खुद को विनम्रता का प्रतिमान प्रमाणित करते हैं परंतु मीटिंग के दौरान उनका चेहरा कुछ और ही होता है। कैबिनेट मीटिंग के बाद डिपार्टमेंटल प्रेजेंटेशन के दौरान प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को ना केवल चिढ़ाने की कोशिश की बल्कि तेज आवाज में उन्हें धमकाने की भी कोशिश की। आश्चर्यजनक बात तो यह है की श्री तोमर जिनके कृपापात्र हैं उन्हीं की खास बुआ के साथ ही मुंहवाद कर बैठे ।

 किसानों की बिजली सब्सिडी समाप्त करना चाहते प्रधुम्न 
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मध्यप्रदेश में किसानों को दी जा रही सब्सिडी को कम करना चाहते थे। किसानों को सोलर पंप, 5 हॉर्स पावर की सप्लाई सहित कई चीजों पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। कुछ कृषि उपकरणों पर तो 93% तक सब्सिडी दी जाती है। इनकी मदद से किसान खेती के दौरान अत्याधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग कर पाते हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर चाहते हैं कि यह सब्सिडी कम कर दी जाए। यशोधरा राजे सिंधिया सहित अन्य मंत्रियों ने जब इस पर अपनी असहमति जताई तो प्रद्युम्न सिंह तोमर की आंखें लाल हो गईं।
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं भूपेंद्र सिंह सहित तमाम मंत्री नाराज
 प्रद्युम्न सिंह तोमर के कामों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही संतुष्ट नहीं है। अब मंत्री समूह भी नाराज है। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं भूपेंद्र सिंह ने भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बिजली कंपनियों की मनमानी के कारण जनता गुस्सा हो जाती है और जनता के प्रकोप के कारण सभी विधायकों एवं मंत्रियों को परेशान होना पड़ता है। मंत्रियों ने कहा की मनमानी बिलिंग तत्काल बंद होनी चाहिए। वसूली के दौरान किसानों के साथ सबसे पहले विनम्रता पूर्वक व्यवहार होना चाहिए।
मुख्यमंत्री के सामने बवाल,जैसे प्रद्युम्न सिंह तोमर, यशोधरा राजे सिंधिया को चिढ़ा रहे हो।
प्रेजेंटेशन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान चेयर पर थे। प्रेजेंटेशन का पहला सिद्धांत होता है कि वह हमेशा चेयरमैन के सामने प्रस्तुत किया जाता है। शेष मौजूद लोग यदि सवाल करते हैं तो उनका जवाब दिया जाता है। लेकिन प्रद्युम्न सिंह तोमर बार-बार यशोधरा राजे सिंधिया की तरफ देखकर अपनी सफलता के आंकड़े गिना रहे थे। यह सब कुछ इस तरीके से था कि जैसे प्रद्युम्न सिंह तोमर, यशोधरा राजे सिंधिया को चिढ़ा रहे हो।प्रद्युम्न सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया की कृपा से मंत्री बने हैं।
जिनके कृपापात्र उनकी ही खास बुआ से मुंहवाद
यशोधरा राजे सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ हैं। इस नाते भी यशोधरा राजे कम से कम प्रद्दुम्न सिंह तोमर के लिए सम्मान का पात्र हैं। बावजूद इसके मीटिंग के दौरान प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ना केवल उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की बल्कि जब उन्होंने कहा कि आपके प्रेजेंटेशन में डिपार्टमेंट की वर्किंग के बारे में कुछ भी नहीं है तो तेज आवाज में प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ‘ आप चुप रहिए।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments