Homeदेशबॉलीवुड प्रोड्यूसर स्टंट डायरेक्टर व अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल...

बॉलीवुड प्रोड्यूसर स्टंट डायरेक्टर व अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हार्टअटैक से निधन

बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है. आज सुबह हार्ट अटैक के कारण राज कौशल का निधन हुआ है.  उनके एक खास दोस्त ने राज कौशल के निधन की खबर को मीडिया में कंफर्म किया है. राज कौशल को आज सुबह 4.30 बजे घर में दिल का दौरा पड़ा और इससे पहले कि परिवार कोई मेडिकल सहायता ले पाते राज कौशल का निधन हो गया था.

बता दें कि राज कौशल और मंदिरा बेदी के दो बच्चे हैं. राज कौशल पेशे से प्रोड्यूसर और स्टंट डायरेक्टर थे. राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments