ग ग्वालियर।जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेंआज पदभार संभाल लिया।उल्लेखनीय है कि महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल द्वारा 25जून को श्री दिनेश चाकणकर को ग्वालियर का जिला योग प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रभारी श्री चाकणकर ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी श्री विकास जोशी द्वारा जिले के समस्त हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूलों में योग क्लब गठित करने एवं योग की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए मुरार शहर क्रमांक एक में अरुण शर्मा क्रमांक 2 में हेमंत कुमार त्रिवेदी डबरा में जय दयाल शर्मा, मुरार ग्रामीण में श्रीमती सचान भितरवार में कृष्ण पाल सिंह यादव तथा घाटीगांव विकासखंड में श्री राज नारायण शर्मा को विकासखंड योग प्रभारी की नियुक्त किया गया है।
जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने पदभार संभाला, डीईओ ने नियुक्त किए विकास खंड योग प्रभारी
RELATED ARTICLES