Homeमध्यप्रदेशनेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति को कायम रखने लिया गया यह...

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति को कायम रखने लिया गया यह बड़ा निर्णय

 

ग्वालियर 03 जुलाई 2021/ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति को कायम रखने के लिये सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी बालक एवं बालिका आवासीय छात्रावास अब ‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस’ आवासीय बालक/बालिका छात्रावास के नाम से जाने जायेगे। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने बताया कि, भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, नई दिल्ली की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 की पीएबी बैठक में सैद्धांतिक सहमति अनुसार यह निर्णय लिया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा सभी जिलों के कलेक्टर्स को सत्र 2021-22 से जिले में स्थित बालक एवं बालिका छात्रावास को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालक/बालिका छात्रावास के नाम से नाम पट्टिका अंकित कराने और भविष्य में इसी नाम से पत्राचार करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments