Homeदेशयूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत, रायबरेली...

यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत, रायबरेली में कांग्रेस और मैनपुरी में सपा का किला ढहा

यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। माना जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यह जीत भाजपा के लिए बूस्टर डोज है। 2015 में यूपी की आधी से ज्यादा सीटों पर राज करने वाली सपा को करारा झटका लगा है। सोनिया गांधी की ससंदीय सीट रायबरेली और सपा के मैनपुरी जिले में भी भाजपा ने सेंधमारी की है। भाजपा ने रायबरेली में कांग्रेस और मैनपुरी में सपा का किला ढहा दिया है। पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 67 जिलों में भाजपा को अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की खुशी मिली है। यह खुशी इसलिए और बड़ी मानी जा रही है क्योंकि महज कुछ माह बाद ही राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस जीत के बड़े संदेशों के साथ भाजपा की ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता और बढ़ेगी।

67 में से 21 जिला पंचायत अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध हो गए थे। शनिवार को हुए चुनाव में 46 प्रत्याशियों ने प्रतिद्वंदियों को सीधे मुकाबले में हराकर जीत हासिल की। आज हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशियों को निर्दलियों का काफी समर्थन मिला। पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चुनाव में भाजपा को कुल तीन जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल हुई थी। उससे पूर्व भी भाजपा को कभी इतनी बड़ी जीत नहीं मिली थी। वेस्ट यूपी में भी एक सीट को छोड़कर भाजपा ने विपक्ष का पूरी तरह से सफाया कर दिया। बागपत में रालोद ने कब्जा बरकरार रखा। 75 में से 67 भाजपा, पांच सपा, एक-एक लोकदल और जनसत्ता दल ने सीट जीती। वहीं एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments