Homeमनोरंजनआमिर खान पर यूजर्स ने लगाया लद्दाख में गंदगी फैलाने का आरोप,...

आमिर खान पर यूजर्स ने लगाया लद्दाख में गंदगी फैलाने का आरोप, वीडियो शेयर कर सुनाई खरी-खोटी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के लिए भी पहचाने जाते हैं। वो कई मौकों पर साफ पार्यावरण पर बात कर चुके हैं। इसके अलावा वो जागरुकता फैलाने वाले कई संस्थानों से जुड़े हुए हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर के बारे में जानकर आज चौंक जाएंगे। कई यूजर्स आमिर खान पर आरोप लगा रहे हैं कि वो लदाख के गावों में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के दौरान कचरा फैला रहे हैं।

वीडियो में दिखाया नजारा

दरअसल, हाल ही में कुछ यूजर्स ने आमिर खान के वीडियो शेयर किया है। जिसमें दावा किया जा रहा है वो लद्दाख के वाखा गांव में ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह वो और उनकी टीम शूटिंग के बाद कचरा छोड़ कर चली गई है।

https://twitter.com/i/status/1413191255366922254

लोगों ने जाहिर किया गुस्सा

एक यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘ये तोहफा बॉलीवुड स्टार आमिर खान आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा लद्दाख के वाखा गांव के लिए छोड़ कर गए हैं। आमिर खान ‘सत्यमेव जयते’ में वातावरण के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन जब अपनी बारी आती है तो ये सब करते हैं’।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments