Homeविदेशफोटोजर्नलिस्ट सिद्दीकी :दुनिया के सामने तालिबान का दुस्साहस पहले की हत्या अब...

फोटोजर्नलिस्ट सिद्दीकी :दुनिया के सामने तालिबान का दुस्साहस पहले की हत्या अब रेडक्रॉस को सौंपा शव

हाल ही में अफगानिस्तान के कंधार में पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। अब उनका शव तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति (आईसीआरसी) को सौंप दिया है।  सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि तालिबान द्वारा रेडक्रॉस समिति को शव सौंपे जाने की सूचना भारत को दे दी गई है और भारतीय अधिकारी पत्रकार के शव को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सिद्दीकी शुक्रवार को कंधार में तब मारे गए जब वह तालिबान और अफगान सुरक्षाबलों के बीच चल रही लड़ाई को कवर कर रहे थे। इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली है कि तालिबान ने शव आईसीआरसी को सौंप दिया है। हम अफगान अधिकारियों और आईसीआरसी के साथ मिलकर शव को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। ’’ उनके परिवार वालों को उनके शव के भारत आने का इंतजार है। परिवार के लोगों को उम्मीद है कि भारत सरकार उनका शव लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments