Homeदेशअब छुट्टी के दिन भी आपके खाते में आएगी सैलरी, पेंशन ...

अब छुट्टी के दिन भी आपके खाते में आएगी सैलरी, पेंशन ईएमआई भुगतान भी होगा सम्भव

वेतन, पेंशन और ईएमआई भुगतान जैसे महत्वपूर्ण लेनदेन के लिए अब आपको कार्य दिवसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. RBI ने नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH) के नियमों में बदलाव किया है. ये बदलाव 1 अगस्त, 2021 से लागू होंगे. यानी अब आपको अपनी सैलरी या पेंशन के लिए शनिवार और रविवार यानी वीकेंड बीतने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ये सेवाएं आपको पूरे सप्ताह मिलेंगी.

कई बार ऐसा होता है कि महीने का पहला दिन वीकेंड पर पड़ता है, जिससे वेतनभोगी वर्ग को अपने वेतन खाते में क्रेडिट के लिए सोमवार तक इंतजार करना पड़ता है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले महीने जून की क्रेडिट पॉलिसी समीक्षा के दौरान घोषणा की थी कि ग्राहकों की सुविधा को और बढ़ाने और 24×7 रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS), एनएसीएच का लाभ उठाने के लिए जो वर्तमान में कार्य दिवसों पर उपलब्ध है. बैंकों में इसे 1 अगस्त, 2021 से सप्ताह के सभी दिनों में लागू करने का प्रस्ताव है.

NACH भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा संचालित एक थोक भुगतान प्रणाली है. जो विभिन्न प्रकार के क्रेडिट ट्रांसफर जैसे लाभांश, ब्याज, वेतन और पेंशन की सुविधा प्रदान करता है. इसके अलावा बिजली बिल, गैस, टेलीफोन, पानी, ऋण ईएमआई, म्यूचुअल फंड निवेश और बीमा प्रीमियम भुगतान की सुविधा भी प्रदान की जाती है. मतलब अब आपको इन सभी सुविधाओं को पाने के लिए सोमवार से शुक्रवार यानी वीक डेज का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, ये काम वीकेंड में भी किए जाएंगे.

RBI ने कहा कि NACH लाभार्थियों के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के एक लोकप्रिय और प्रमुख डिजिटल मोड के रूप में उभरा है, जो प्रचलित COVID-19 महामारी के दौरान सरकारी सब्सिडी के समय पर और पारदर्शी हस्तांतरण में मदद करता है. वर्तमान में NACH सेवाएं केवल उन दिनों में उपलब्ध हैं जब बैंक काम कर रहे होते हैं, लेकिन 1 अगस्त से यह सुविधा सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध हो जाएगी.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments