HomeBreakingकृषि मंत्री ने किसानों की समांतर संसद को निरर्थक निरूपित किया कहा...

कृषि मंत्री ने किसानों की समांतर संसद को निरर्थक निरूपित किया कहा बातचीत के लिए आगे आएं

ग्वालियर /केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिल्ली के हड़ताली किसानों द्वारा समांतर संसद लगाए जाने के सवाल पर कहा कि संसद तो केवल एक ही होती है जिसे जनता चुनकर भेजती है उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के लोग संसद के समानांतर जो कुछ आंदोलन कर रहे हैं वह एक तरह से निरर्थक कार्यवाही है। कृषि मंत्री ने एकबार पुनः कहा कि हमने कईबार आंदोलन कर रहे किसानों से कहा है कि वह आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा की यदि किसान बातचीत का प्रस्ताव लेकर आएंगे तो हम बातचीत जरूर करेंगे। श्री तोमर ने यह बात अपने गृहनगर ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments