Homeमनोरंजनशिल्पा शेट्टी ने कहा उनके पति निर्दोष हैं पोर्नोग्राफी से उनका कोई...

शिल्पा शेट्टी ने कहा उनके पति निर्दोष हैं पोर्नोग्राफी से उनका कोई लेनादेना नहीं

मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने दावा किया है कि उनका हॉटशॉट्स से कोई लेना-देना नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पति राज कुंद्र का भी बचाव किया है। शिल्पा ने कहा कि राज कुंद्रा के मोबाइल एप्लिकेशन पर सटीक कंटेंट की जानकारी नहीं थी। बॉलीवुड अदाकारा से मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े कथित पोर्न रैकेट के सिलसिले में पूछताछ की।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बताया कि शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि उनके पति निर्दोष हैं और पोर्नोग्राफी से उनका कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पति राज कुंद्रा अश्लील सामग्री के निर्माण में शामिल नहीं थे। शिल्पा शेट्टी ने लंदन में बैठे वांटेड आरोपी प्रदीप बख्शी और राज कुंद्रा के एक रिश्तेदार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments