Homeग्वालियर अंचलकोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंध 10 अगस्त तक प्रभावशील रहेंगे गृह विभाग ने...

कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंध 10 अगस्त तक प्रभावशील रहेंगे गृह विभाग ने जारी किये आदेश

ग्वालियर 01 अगस्त 2021/ प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोविड-19 संक्रमण की दर में कमी को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों के संबंध में पूर्व में जारी दिशा-निर्देश 31 जुलाई तक प्रभावशील किये गये थे। गृह विभाग द्वारा 14 जुलाई एवं 19 जुलाई, 2021 को जारी दिशा-निर्देशों को 10 अगस्त, 2021 तक प्रभावशील किया गया है।
अपर मुख्य सचिव, गृह डॉ. राजेश राजौरा ने उक्त संबंध में सभी जिला कलेक्टर्स को अपने-अपने जिलों में दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments