जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों का आज 10वां दिन है। भारत की शटलर पीवी सिंधु ने चीन की बिंग जियाओ को सीधे गेम 21-13, 21-15 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इसी के साथ ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।इससे पहले सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. भारतीय पुरुष हॉकी टीम 49 साल बाद सेमीफाइनल में. क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को 3-1 से हराया.
भारत की पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया।
भारत ने ओलंपिक में आखिरी पदक मास्को ओलंपिक 1980 में स्वर्ण पदक के रूप में जीता था. तब केवल छह टीमों ने भाग लिया था और राउंड रोबिन आधार पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला हुआ था. इस तरह से भारत 1972 में म्यूनिख ओलंपिक के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है.। भारत का अब सेमीफाइनल में बेल्जियम से मुकाबला होगा उधर आज बॉक्सिंग में भारत को सतीश कुमार से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन वे उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके और क्वार्टर फाइनल में हारकर ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।
सिंधु के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा पीवी सिंधु की ओर से शानदार प्रदर्शन से हम सभी उत्साहित हैं। कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वे भारत का गौरव हैं और हमारे सबसे उत्कृष्ट ओलंपियनों में से एक हैं।