Homeप्रमुख खबरेंथाईलैंड बाली में जय शाह को दोबारा निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुना गया...

थाईलैंड बाली में जय शाह को दोबारा निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुना गया गंभीर ने उन्हें भेजा स्पेशल मैसेज

सोमवार, 16 नवंबर को ICC ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करके बताया कि जय शाह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने जय शाह को इस नियुक्ति पर बधाई दी.

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी उन्हें स्पेशल मैसेज भेजा है. गंभीर ने कहा कि जय शाह जरूर क्रिकेट के खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करते रहेंगे. थाईलैंड के बाली में आईसीसी बोर्डस की मीटिंग के बाद जय शाह को दोबारा निर्विरोध आईसीसी का चेयरमैन चुना गया है.जय शाह भाई आपको…
गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर लिखा – जय शाह भाई, ICC चेयरमैन के तौर पर एक और कार्यकाल मिलने पर बधाई. आप इसके पूरी तरह हकदार हैं. आपकी लीडरशिप पर जो भरोसा है, वह खुद ही सबकुछ बयां कर देता है. उम्मीद है आप क्रिकेट के खेल को और भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.”जय शाह ने आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद सभी सदस्यों का धन्यवाद किया, जिन्होंने शाह को निर्विरोध दोबारा आईसीसी का चेयरमैन चुना है. शाह की लीडरशिप में आईसीसी क्रिकेट की ओलंपिक्स में वापसी को सफल बनाने के प्रति लगातार प्रयास करता रहेगा. शाह ने कहा कि ओलंपिक्स एक ऐसा सुनहरा अवसर है जिससे क्रिकेट को दुनिया भर की ऑडियन्स तक पहुंचाया जा सकेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments