शिवपुरी गुना के बीच बाढ़ के पानी में डूबीं रेल पटरी
ग्वालियर अंचल में हुई मूसलाधार बारिश के कारण जहां अभी तक शिवपुरी, श्योपुर, दतिया मुरैना आदि में बाढ़ से लोग बेहाल थे वहीं अब
आगरा मुम्बई राजमार्ग पर मोहना के पास बहता बाढ़ का पानी
ग्वालियर जिले के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए है मोहना में पार्वती नदी का पानी घुसने से जहां आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है वहीं रेल की पटरियों के पाने में डूबने से रेल यातायात भी रोकना पड़ा है। पार्वती नदी उफान पर होने से मोहना पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है ।प्रदेश के शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, भिंड और रीवा के लगभग 1171 गांव बाढ़ से प्रभावित है।विशेषकर शिवपुरी और श्योपुर में 2 दिन में लगभग 800 मिलीमीटर पानी गिरा है ऐसा लगा जैसे बादल फट गए हो ।इस अप्रत्याशित बरसात के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई शिवपुरी जिले में 22 गांव घिरे हुए है।जानकारी के अनुसार दतिया, ग्वालियर, श्योपुर के कुछ गांव में लोग घिरे हुए हैं।
भारी बारिश के चलते ग्वालियर-गुना के बीच रेल यातायात पूरी तरह बंद। इंदौर इंटरसिटी कैंसिल
मोहना और शिवपुरी के बीच रेलवे ट्रैक पर अत्यधिक बरसात का पानी आने के चलते सोमवार को ग्वालियर से चलकर इंदौर जाने वाली इंटरसिटी (01126) मंगलवार सुबह तक मोहना और शिवपुरी के बीच फंसी रही, सुबह ट्रैन को टर्मिनेट कर दिया गया। वहीं, मंगलवार 03 अगस्त को रतलाम-ग्वालियर इंटरसिटी (02125) को निरस्त कर दिया गया है। बुधवार को ट्रेन ग्वालियर नहीं आएगी। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन, व्यावरा, गुना, शिवपुरी के रास्ते ग्वालियर आने वाली इंटरसिटी को गुना से डायवर्ट कर ललितपुर, झांसी के रास्ते ग्वालियर लाया गया।
वहीं, ग्वालियर से भोपाल जाने वाली इंटरसिटी को शिवपुरी से भोपाल के बीच चलाया गया। ट्रेन ग्वालियर से शिवपुरी के बीच निरस्त कर दी गई है।
शिवराज ने की प्रधानमंत्री से चर्चा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री से फोन पर विस्तृत चर्चा की है उन्होंने प्रधानमंत्री को बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को मध्यप्रदेश में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में भी जानकारी दी साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में सेना की मदद के लिए भी चर्चा की प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया ।
मुख्यमंत्री ने कहा हर पल हम अपनी जनता के साथ खड़े हैं
उधर मुख्यमंत्री शिवराज बाढ़ की पल पल की अपडेट ले रहे हैं। वे राहत व बचाव कार्य पर भी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं कल से लगातार संपर्क में हूं कल भी हमने राहत और बचाव के जितने काम हो सकते है एयरफोर्स हमने कल ही बुलवा ली एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर तैयार है।सुबह 5 हेलीकॉप्टर ने ग्वालियर से उड़ान भी भरी 8 मील तक गए भी लेकिन खराब मौसम के कारण उतर नहीं पाए।मौसम ठीक होते ही एयरफोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ हो जायेगा अब तक 1 हजार 600 लोगों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने और कल 11 लोगों को एयरफोर्स ने निकाला था।हमारी एसडीआरएफ की 70 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है 3 टीमें एनडीआरएफ की लगी है हमने और टीमों के लिए अनुरोध किया है लगभग 200 गांव घिरे हुए है। शिवपुरी जिले के बिछी गांव में तीन लोग पेड़ पर बैठे हुए है उन्होंने बचाने के हर संभव प्रयास हो रहे है लेकिन, दूर दूर तक पानी है पानी के बहाव के कारण वहां बोट नही जा पा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है एयरफोर्स वहां रेस्क्यू करेगी सेहरावती से जो रेस्क्यू ऑपरेशन को देख रहे है मेरी उनसे सीधी चर्चा हुई है।अभी सारे कलेक्टर से मैंने सीधे बात की है कलेक्टर शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुर हम सब के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि मड़ीखेड़ा डैम से डैम पूरा भर जाने के कारण पानी छोड़ा गया जिससे जल स्तर बढ़ने की संभावना है प्रभावित हो सकने वाले गांव में सतर्क कर दिया गया है। लोगों को उचित स्थान पर भेजने की व्यवस्था प्रशासन कर रहा है गांव में ही जो लोग हैं वह ऊंचे स्थान पर रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत की बात यह कि लोग सुरक्षित हैं एक पेड़ पर मंदिर की छत पर पुजारी जी वगैरह है उनकी हम चिंता करें बाकी लोग सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि बाढ़ ग्रस्त गांवों में राहत का शिविर भोजन का इंतजाम इन सब के निर्देश दे दिए गए हैं निचले इलाके जहां प्रभावित होने की संभावना है पानी छोड़ने की वजह से और भारी बारिश के कारण उनको सतर्क कर दिया गया है।
प्रशासन मुस्तैद है और मैं लगातार कल से संपर्क में हूं शिवपुरी में कंट्रोल रुम में हमारी मंत्री से मति यशोदाराजे सिंधिया और जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया लगातार राहत के कामों को वहां से दिशा-निर्देश दे रहे है। हमारे गृह मंत्री राजस्व मंत्री और जल संसाधन मंत्री तीनों लगातार संपर्क में है मैं जनता से यह अपील करना चाहता हूं जो लोग बाढ़ में घिरे हैं चिंता ना करें आपके पल-पल की चिंता हम लोग कर रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं है आत्मविश्वास रखें अब अफवाओं में ना आए बीच में यह सूचना फैल गई थी कोई बांध टूट रहा है कोई बांध नहीं टूटा सब सुरक्षित है।
मणि खेड़ा से पहले 12500 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा था अब 10,000 क्यूमेक छोड़ा जा रहा है कम कर दिया गया है बारिश का वेग भी थोड़ा कम हुआ है।
मुझे विश्वास है कि थोड़ी देर के बाद हमारे हेलीकॉप्टर उड़ान भर लेंगे मैंने भी सुबह यहां से निकलने की कोशिश की लेकिन खराब मौसम के कारण मैं भी नहीं पहुंच पाया।
लेकिन बहुत जल्दी हमारे एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर ग्वालियर से उड़ाने की स्थिति में होंगे और जो लोग फंसे हैं उन को सुरक्षित निकाल लेंगे हर पल हम अपनी जनता के साथ खड़े हैं
बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित मदद के लिए यह हैं नम्बर
ग्वालियर जिले में पिछले दिनों से जारी अत्यधिक बारिश को ध्यान में रखकर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा मैदानी अमले को सतर्क कर दिया गया है। जिला प्रशासन की टीमें लोगों की मदद के लिए 24 घण्टे मुस्तैद हैं।
बाढ़ अथवा अत्यधिक जल भराव वाले इलाकों में फंसे लोगों की मदद के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित है।बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 0751-2446210 है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी, तहसीलदार श्रीमती शिवानी पांडेय के मोबाइल फोन
9752006778 पर संपर्क कर भी बाढ़ में फंसे लोग मदद मांग सकते हैं 91 98262 15208:
ग्वालियर – कलेक्टर एवं एसपी सुबह 6 बजे पहुंचे मोहना
ग्वालियर – कलेक्टर एवं एसपी महोदय सुबह 6 बजे अत्यधिक बारिश से निर्मिति हुई स्थिति का जायजा लेने मोहना क्षेत्र में पहुँचे। उन्होंने इस दौरान स्थानीय निवासियों से चर्चा कर वस्तुस्थिति जानी। साथ ही मैदानी अमले को पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने के दिए निर्देश।
प्रदेश के शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, भिंड और रीवा के लगभग 1171 गांव प्रभावित है।