पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हरा दिया। आखिरी क्वार्टर में बेल्जियम ने 3 गोल दागे और भारत पर क्लियर लीड बना ली। भारत ने पहले क्वार्टर में 2-1 की बढ़त हासिल की थी, जो उन्होंने आखिरी 3 क्वार्टर में गंवा दी। बेल्जियम टीम ने वापसी करते हुए 19वें, 49वें ,53वें और 60वें मिनट में गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया।
भारत की ओर से 2 गोल हरमनप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने दागे। अब टीम इंडिया 5 अगस्त को ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेलेगी। इसमें उनका सामना ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से होगा।
