Homeदेशविशेषज्ञों की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धड़कनें इसी माह आएगी कोरोना की तीसरी...

विशेषज्ञों की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धड़कनें इसी माह आएगी कोरोना की तीसरी लहर

नई दिल्ली /देश में कोरोना की दूसरी लहर की सटीक भविष्यवाणी करने वाले विशेषज्ञाें ने थर्ड वेव (तीसरी लहर) की भविष्यवाणी कर दी है। रिसर्च में कहा गया है कि इसी महीने यानी अगस्त के दूसरे-तीसरे हफ्ते के बीच ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो जाएगी।

विशेषज्ञों के मुताबिक यह तीसरी लहर की शुरुआत होगी, जो इसी साल अक्टूबर में रोजाना एक से डेढ़ लाख नए मरीजों तक पहुंच जाएगी। इस दौरान थर्ड वेव पीक पर होगा।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना को लेकर यह ताजा भविष्यवाणी एक्सपर्ट्स ने मैथमैटिकल मॉडल पर की है। रिसर्च में IIT हैदराबाद और कानपुर के मधुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल शामिल थे। बता दें कि दूसरी लहर को लेकर दोनों विशेषज्ञों का अंदेशा सटीक बैठा था।

दूसरी लहर जैसी घातक नहीं होगी तीसरी लहर
विशेषज्ञों के मुताबिक, दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर ज्यादा खतरनाक नहीं होगी। दूसरी लहर के दौरान एक दिन में संक्रमण के 4 लाख से ऊपर केस दर्ज किए जा रहे थे, लेकिन इस बार यह आंकड़ा 1 लाख के आसपास ही होगा। स्थिति थोड़ी और बिगड़ी को आंकड़ा 1.5 लाख तक जा सकता है। तीसरी लहर में कितने केस बढ़ेंगे? इस सवाल पर विशेषज्ञों ने कहा कि यह केरल, महाराष्ट्र और ज्यादा केस वाले राज्यों पर निर्भर करेगा। हालांकि यह दूसरी लहर जितनी भयावह नहीं होगी।

कोविड प्रोटोकॉल और वैक्सीन ही उपाय
लोगों को फिर भी सतर्कता बरतनी ही होगी। यानी वैक्सीन के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और पब्लिक गेदरिंग से लोगों को बचना होगा। इसके साथ ही वैक्सीनेशन भी तेज करना होगा, ताकि खतरे को ज्यादा से ज्यादा हावी होने से रोका जा सके।

ICMR ने भी अगस्त में ही थर्ड वेव का दावा किया था
इससे पहले, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने भी अगस्त में ही थर्ड वेव आने का दावा किया था। संस्था के डॉ. समीरन पांडा ने कहा था कि अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है, तो यह अगस्त के अंत के आसपास किसी भी समय आएगी। डॉ. पांडा ने यह भी कहा, तीसरी लहर कब आएगी और कितनी गंभीर हो सकती है, ये सभी सवाल परिस्थितियों पर निर्भर करते हैं जो पूरी तरह से समझ से परे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments