HomeमनोरंजनAnupama को पीछे धकेल ये सीरियल बना TRP का शहंशाह देखिए पूरी...

Anupama को पीछे धकेल ये सीरियल बना TRP का शहंशाह देखिए पूरी लिस्ट

 

इस हफ्ते के टॉप 10 टीवी शोज की लिस्ट ऑरमेक्स मीडिया की ओर से जारी की जा चुकी है. इस लिस्ट में इस हफ्ते की खासियत है कि यहां कुछ नए शोज भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. तो देखते हैं ये पूरी लिस्ट…

13 साल से लोगों का मनोरंजन करने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक बार फिर नंबर 1 का तख्त अपने नाम कर

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ बीते हफ्तें से लगातार नंबर 1 पर था. शो की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, लेकिन इस बार तारक मेहता ने इसे पछाड़कर दूसरे नंबर पर ला दिया है.

सिंगिंग रिएलिटी शो का फिनाले अब नजदीक है. आने वाले हफ्ते में शो अपना विनर हासिल करेगा. ऐसे में इस शो ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है.

इमली

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) स्टारर सीरियल इमली ने इस बार खूब धमाल मचाया है. यह शो लिस्ट में इस बार चौथे स्थान पर है

गुम है किसी के प्यार में

आएशा सिंह (Ayesha Singh) और नील भट्ट (Neil Bhatt) स्टारर इस शो की कहानी के ट्विस्ट के साथ ही इसकी पॉपुलरिटी बढ़ती जा रही है. इसलिए शो ने टॉप 5 शो में अपनी जगह बनाई है.

वाघले की दुनिया
वाघले की दुनिया

सब टीवी का दबदबा लिस्ट में साफ नजर आ रहा है. अब कॉमेडी शो ‘वाघले की दुनिया’ (Wagle Ki Duniya) ने भी लिस्ट में धमाकेदार एंट्री मारी है.

खतरों के खिलाड़ी 11

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का रियलिटी शो भी जल्द ही इस लिस्ट तक पहुंच चुका है. शो हाल ही में शुरू हुआ था और अब ये इस हफ्ते ये शो सातवें नम्बर पर है.

कुंडली भाग्य

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) स्टारर सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ ने एक बार फिर दर्शकों का प्यार पाया है. इस हफ्ते ये शो आठवें नम्बर पर है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है
ये रिश्ता क्या कहलाता है

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) स्टारर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आया लीप इसके लिए लकी साबित हो रहा है. शो की रेटिंग में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है.

सुपर डांसर 4

इस डांस रियलिटी शो को इस हफ्ते अंतिम पायदान पर जगह मिली है. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति पर हुए केस के बाद से शिल्पा शो में नजर नहीं आ रही हैं. जिसका असर इसकी रेटिंग पर रिफ्लेक्ट होता दिख रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments