प्रशिक्षण के लिये स्वास्थ्य स्वयंसेवक की जिला कार्यशाला 14 को
ग्वालियर 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय योजना के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान जो इतिहास में विश्व का सबसे बड़ा अभियान होने जा रहा है यह अभियान प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक संचालित होगा।
अभियान के अंतर्गत कोविड-19 की तीसरी लहर के आभासी अनुमान से नागरिकों को राहत पहुंचाने का उद्देश्य “स्वास्थ्य स्वयंसेवकों” का गठन बूथ स्तर तक किया जा रहा है ,इस अभियान की कार्यशाला केंद्रीय स्तर पर 28 जुलाई 2021 में दिल्ली भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की जा चुकी है।
प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 8 अगस्त 2021 को प्रदेश कार्यालय भोपाल में संपन्न हो चुकी है।
ठीक इसी प्रकार ग्वालियर जिले की कार्यशाला 14 अगस्त 2021 को होटल एंबिएंस रेलवे स्टेशन के पास आयोजित करना तय किया गया है। जिसमें मंडल संयोजक सहित 4 स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की टोली का शामिल होना तय किया गया है। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति में दी ।
श्री माखीजानी ने बताया कार्यशाला में प्रत्येक मंडल स्वास्थ्य स्वयंसेवक को केरी बैग,थर्मल गन (थरमामीटर), पल्स ऑक्सीमीटर,कोविड19 रैपिड किड,मास्क,सेनेटाईजर दिया जा रहा है।
मंडल स्तर पर 16 से 31 अगस्त 2021 के मध्य स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी ठीक इसी प्रकार प्रत्येक बूथ स्तर से चार लोगों की टोली तैयार की जाएगी।
इस अभियान की कार्यशाला केंद्रीय स्तर पर 28 जुलाई 2021 में दिल्ली भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की जा चुकी है।
प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 8 अगस्त 2021 को प्रदेश कार्यालय भोपाल में संपन्न हो चुकी है।
ठीक इसी प्रकार ग्वालियर जिले की कार्यशाला 14 अगस्त 2021 को होटल एंबिएंस रेलवे स्टेशन के पास आयोजित करना तय किया गया है। जिसमें मंडल संयोजक सहित 4 स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की टोली का शामिल होना तय किया गया है।
ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ,प्रदेश का समिति सदस्य भिंड जिले के प्रभारी श्री जयप्रकाश राजोरिया जी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ग्वालियर जिले के सह प्रभारी श्री अरुण चतुर्वेदी जी, अभियान के जिला प्रभारी अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री हरीश मेवाफरोश ,भारतीयता युवा मोर्चा जिले के उपाध्यक्ष “राष्ट्रीय स्वयंसेवक अभियान” जिले के संयोजक श्री प्रिंस मझवार , अभियान के सह-संयोजक डॉ राहुल सप्रा, अपर्णा पाटिल, रुपक शर्मा का शामिल होना तय किया गया है।