ग्वालियर / फूलबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में आज स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पत्रकारों ने पर्यावरण सरंक्षण के संकल्प के अंतर्गत प्रेस क्लब परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर जनसंपर्क अपर संचालक जीएस मोर्य वरिष्ठ
पत्रकार डॉ सुरेश सम्राट ने प्रात:8:30 बजे ध्वजारोहण किया। पत्रकारों ने भारत माता की जय,वन्देमातरम के गगनभेदी नारों के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया । राष्ट्रगीत गायन के उपरांत मिष्ठान वितरण हुआ साथ ही पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए सभी ने फलदार, छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। । इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा,सचिव सुरेश शर्मा, प्रवीण दुबे ,दिनेश राव ,हरीश चंद्रा,जोगेंद्र सैन, अजय मिश्रा,रामकिशन कटारे ,मध्य प्रदेश पत्रकार संघ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रदेश अध्यक्ष राज दुबे प्रदेश,विनोद शर्मा, जाबेद खान,अजय उपाध्याय, मनोज चौबे ,मचल सिंह,उपेंद्र तोमर,रवि यादव, छोटू जायसवाल, मुकेश बाथम,विष्णु अग्रवाल,सहित जनसंपर्क अधिकारी मधु सोलपुरकर आदि मौजूद रहे।
