Homeग्वालियर अंचलजब प्रभारी मंत्री को ध्वजारोहण के लिए करना पड़ी मशक्कत देखिए वीडियो

जब प्रभारी मंत्री को ध्वजारोहण के लिए करना पड़ी मशक्कत देखिए वीडियो

 

 

 

 

ग्वालियर /पहली बार ग्वालियर मुखर्जी भवन पर झंडा फहराने आए प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को झंडा फहराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी । हुआ यूं कि भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परम्परागत तरीके से ध्वजारोहण की व्यवस्था की गई थी। यहां जिले के प्रभारी व प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को झंडा फहराना था यह पहला मौका था जब

 

श्री सिलावट मुखर्जी भवन में ध्वजारोहण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही ध्वजारोहण के लिए डोरी खींची तो ध्वज ऊपर फंस जाने के कारण डोरी नहीं खिंची काफी देर तक श्री सिलावट यह प्रयास करते रहे कि डोरी खिंच जाए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी इसके बाद डोरी को सही तरीके से समायोजित किए जाने के बाद श्री सिलावट ने झंडा फहराया। बाद में  इस घटनाक्रम का वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विनोदपूर्ण ढंग से आनंद लिया और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ। इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अनेक नेता उपस्थित थे।

उधर गौरवशाली भारतवर्ष के 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने घनी हरीतिमा की चादर ओढ़े खड़ीं मनोरम पहाड़ियों के बीच स्थित एसएएफ मैदान पर आयोजित हो रहा है जिले के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में  भी ध्वजारोहण किया।
उधर ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ियों पर बने कलेक्ट्रेट भवन पर स्वाधीनता दिवस की 74 वी वर्षगाँठ के सुअवसर पर शान से लहराया तिरंगा यहां कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने फहराया राष्ट्रध्वज।इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सब बेहतर ढंग से नागरिक सेवाएं देकर ऐसा मानक स्थापित करें, जो अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणादायी हो।
इस आयोजन में अपर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments