ग्वालियर /पहली बार ग्वालियर मुखर्जी भवन पर झंडा फहराने आए प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को झंडा फहराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी । हुआ यूं कि भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परम्परागत तरीके से ध्वजारोहण की व्यवस्था की गई थी। यहां जिले के प्रभारी व प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को झंडा फहराना था यह पहला मौका था जब
श्री सिलावट मुखर्जी भवन में ध्वजारोहण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही ध्वजारोहण के लिए डोरी खींची तो ध्वज ऊपर फंस जाने के कारण डोरी नहीं खिंची काफी देर तक श्री सिलावट यह प्रयास करते रहे कि डोरी खिंच जाए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी इसके बाद डोरी को सही तरीके से समायोजित किए जाने के बाद श्री सिलावट ने झंडा फहराया। बाद में इस घटनाक्रम का वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विनोदपूर्ण ढंग से आनंद लिया और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ। इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अनेक नेता उपस्थित थे।
