Homeप्रमुख खबरेंचीफ जस्टिस कॉलेजियम ने रिकमंड किए 9 जजों के नाम ग्वालियर निवासी...

चीफ जस्टिस कॉलेजियम ने रिकमंड किए 9 जजों के नाम ग्वालियर निवासी सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जीतेंद्र कुमार माहेश्वरी भी शामिल

नई दिल्ली /मौजूदा चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने  9 जजों के नाम पदोन्नति के लिए रिकमंड किए हैं। इनमें सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जीतेंद्र कुमार माहेश्वरी का नाम भी शामिल है। जितेंद्र कुमार माहेश्वरी का जन्म 29 जून 1961 में मध्यप्रदेश के जौरा में हुआ था।  ग्वालियर बैंच  पर बैठने से पहले वह यहां एक प्रैक्टिसिंग वकील थे।

CJI रंजन गोगोई के रिटायरमेंट के बाद SC में कोई नियुक्ति नहीं
सुप्रीम कोर्ट से 12 अगस्त को जस्टिस आर.एफ. नरीमन के रिटायरमेंट के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या घटकर 25 हो गई है, जबकि चीफ जस्टिस समेत 34 जजों के पद यहां पर हैं। अगर ये रिकमंडेशन मान ली जाती हैं तो सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 हो जाएगी और एक जगह बचेगी। सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस नवीन सिन्हा भी रिटायर हो रहे हैं। पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के 19 मार्च 2019 में रिटायरमेंट के बाद अभी तक सुप्रीम कोर्ट में एक भी नियुक्ति नहीं की गई है।

 रिकमंडेशन में से 3 महिला जज
सूत्रों के मुताबिक कॉलेजियम ने जिन 9 जजों के नामों को रिकमेंड किया है, उनमें 3 महिलाएं हैं। जस्टिस नागरत्ना के अलावा जस्टिस तेलंगाना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस हिमा कोहली और गुजरात हाईकोर्ट की जज बेला त्रिवेदी के नाम भी रिकमेंड किए गए हैं।

इनके अलावा कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका, गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विक्रम नाथ, सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जीतेंद्र कुमार माहेश्वरी, केरल हाईकोर्ट के जज सी.टी. रवि और जस्टिस एम.एम. सुंदरेश के नाम सुप्रीम कोर्ट में एलीवेशन के लिए रिकमंड किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments