अभिनेत्री यामी गौतम ने हाल ही में शामी की थी और इसके बाद से वो लगातार खबरों का हिस्सा बन रहीं हैं। लेकिन इस वक्त उनको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो कि उनके फैंस को निश्चित ही दुखी करने वाली साबित हो सकती है। दरअसल यामी गौतम इस वक्त एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहीं हैं और उन्होने इस खुद ही इस बात का खुलासा किया है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक नोट लिखा था और उसमें कहा था कि.. वह keratosis pilaris से जूझ रही हैं,जो कि किशोरावस्था से ही एक लाइलाज त्वचा की बीमारी है। इसके बाद से फैंस उनकी तारीफ इसलिए कर रहे हैं कि उन्होने ये इस बात सार्वजनिक कर दी है। अभिनेत्री की उम्र इस वक्त 32 साल है।
यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें हाल ही में साझा की थीं। इसी को लेकर यामी ने लिखा कि.. “मैंने हाल ही में कुछ तस्वीरें शूट करवाईं थीं, इसके बाद वो पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए गईं थीं जिससे एडिट किया जा सके और मेरी त्वचा की स्थिति को छुपाया जा सके।
इस बीमारी का नाम केराटोसिस-पिलारिस है। मैंने सोचा, ‘अरे यामी, आप इस तथ्य को स्वीकार क्यों नहीं कर लेती हैं।” यामी गौतम का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
हाल ही में अभिनेत्री एक फिल्म का हिस्सा बनीं थीं जिसका नाम भूत पुलिस है। इस फिल्म में वो सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आईं थीं। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। ये एक हॉरर कॉमेडी थी।