शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में मुसीबत बढ़ती जा रही है। आर्यन खान को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। क्रूज शिप ड्रग्स केस में आर्यन खान व अन्य आरोपियों को अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसका मतलब ये हुआ कि अब आर्यन खान को सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा नहीं तो उन्हें ऑर्थर रोड जेल में ही 14 दिनों तक रहना होगा।
7 अक्टूबर को अदालत ने ड्रग्स केस के आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। आज अदालत में आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जहां उनकी बेल रिजेक्ट हो गई है। गौरी खान और शाहरुख खान की 5 दिन बाद भी मुसीबत कम नहीं हुई। आर्यन के साथ साथ दो अन्य आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी अदालत ने खारिज कर दी।