Homeविदेशइंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने इस्लाम छोड़कर...

इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया

इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म की राह पकड़ ली है। सुकमावती ने मंगलवार को इंडोनेशिया की सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाले स्टेट बाली में एक सेरेमनी ‘सुधी वादानी’ के दौरान हिंदू धर्म स्वीकार किया।

सुकमावती सुकर्णो की तीसरे नंबर की बेटी हैं। उनका पूरा नाम दायाह मुतियारा सुकमावती सुकर्णोपुत्री है। उनके हिंदू धर्म स्वीकार करने का समारोह बाली के बाले आगुंग सिंगाराजा जिले में सुकर्णो हेरिटेज सेंटर में किया गया। मंगलवार को सुकमावती का 70वां जन्मदिन भी था।

यूसीए न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, समारोह के लिए सुकर्णो सेंटर में बेहद सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे और केवल 50 लोगों को ही बुलाया गया था, जिनमें से ज्यादातर उनके फैमिली मेंबर थे। कम लोगों को बुलाने का डिसीजन कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण भी लिया गया था।

दादी को भी हिंदू धर्म में था यकीन
CNN इंडोनेशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुकमावती के इस फैसले के पीछे उनकी दिवंगत दादी इदा अयू नयोमान राई श्रीमबेन की प्रेरणा है, जो खुद हिंदू धर्म में यकीन रखती थीं। सुकमावती के वकील ने तीन दिन पहले सभी को सुकमावती के फैसले की जानकारी दी थी। तब उन्होंने कहा था कि सुकमावती को हिंदू धर्म की काफी जानकारी है। वह हिंदू धर्म के सभी सिद्धांतों और परंपराओं से भी पूरी तरह वाकिफ हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments