पावर स्टार’ कहलाने वाले कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) ने 29 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पुनीत को वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन उन्हें बचाया न जा सका। पुनीत इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन गुजरने के पहले वो कई लोगों को इंस्पायर कर गए, जिन में एक नाम कन्नड़ एक्टर चेतन का भी है।
पुनीत राजकुमार का नेत्रदान
दरअसल पुनीत न सिर्फ एक दमदार एक्टर थे, बल्कि एक नेकदिल इंसान भी थे। पुनीत ने नेत्रदान का वादा किया था, जो पूरा किया गया। याद दिला दें कि पुनीत के पिता एक्टर राजकुमार ने भी अपनी आंखें दान की थीं। वहीं अब अभिनेता चेतन ने भी इससे जुड़ा एक पोस्ट किया है।