Homeप्रमुख खबरेंआदिवासियों के बीच आरएसएस का विराट हिंदूसम्मेलन 18 को भगवामय हुआ ...

आदिवासियों के बीच आरएसएस का विराट हिंदूसम्मेलन 18 को भगवामय हुआ श्योपुर

       राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेशजी सोनी होंगे मुख्यवक्ता

 

आजकल मध्यप्रदेश का आदिवासी बाहुल्य श्योपुर जिला हिन्दू संस्कृति के समरसता सन्देश को पूयरी तरह साकार करता नजर आता है। यहां  18 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की चौतरफा धूम है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्षत्रछाया में होने जा रहे इस हिंदूसम्मेलन के आयोजन के पीछे जहां संघ के समरसता महाअभियान को गति देना शामिल है वहीं आदिवासियों के बीच घुसपैठ करने वाली ताकतों को कमजोर करना मुख्य उद्देश्य माना जा सकता है। उल्लेखनीय है कि श्योपुर  मैं बड़ी संख्या में वनवासी आदिवासी निवास करते हैं ।
पिछले कुछ वर्षों मेेंइन भोले भाले आदिवासियों के गलत राजनीतिक इस्तेमाल की कोशिशें तो तेज हुई है साथ ही ईसाई मिशनरीज ने इस इलाके में धर्मांतरण का कुचक्र चलाने के लिए आदिवासियों में हिंदू संमाज और उसकी मान्यताओं के प्रति विषवमन तेज कर दिया है।
यह ठीक उसी प्रकार कहा जा सकता है जैसा कि साठ और सत्तर के दशक में देश के धुर आदिवासी, वनवासी क्षेत्र में शामिल छत्तीसगढ़ में ईसाई मिशनरियों द्वारा किया गया था। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वनवासी कल्याण आश्रम की   स्थापना की थी  और इसके माााध्यम    समरसता और सेवा की गंगा प्रवाहित करके इस षड़यंत्र को लगाम लगाई थी।आज कमोवेश मध्यप्रदेश के शोयपुर जैसे इलाकों में वैसी ही हालात न बने संघ इसको लेकर चिंतित है।
यही वजह है कि संघ ने यहां अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।संघ ने इस हिन्दू सम्मेलन को कितनी गम्भीरता से लिया है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 18 तारीख को होने वाले इस हिंदू सम्मेलन के मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री सुरेशजी सोनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे, इस अंचल में आदिवासियों के बीच धार्मिक श्रद्धा का केंद्र रहे उत्तमस्वामी महाराज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।बीजिंग ओलम्पिक में भारत के लिये पदक जीतकर इतिहास रचने वाले विशिष्ट अतिथि होंगे।
पिछले लगभग एक माह से कार्यकर्ता रात दिन विविध कार्यक्रमों के माध्यम से इस हिंदूसम्मेलन के लिए आदिवासियों के घर घर जाकर समरसता का भाव जागृत करने में जुटे हैं। इससे यहां का माहौल पूर्णतः हिन्दुमय दिखाई दे रहा है।
इसी के अंतर्गत यहांं 18 फरवरी को होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शिवपुरी के सिद्धेश्वर मंदिर से रुद्राक्ष महादेव की 5 दिवसीय अनूठी यात्रा प्रारम्भ की गई इसमें तमाम कार्यकर्ता  शिवपुरी व् श्योपुर जिले के गांव गांव में जाकर रुद्राक्ष देकर  सभी से हिन्दू सम्मलेन में चलने का आह्वान कर रहे हैं । यात्रा का शुभारम्भ बाणगंगा के महंत नारायणदास जी महाराज, चित्रकूट से हठीले हनुमान के महंत भास्करदास जी महाराज ने बाबा महाकाल की आरती कर यात्रा प्रारंभ की । यात्रा में प्रमुख रूप से मध्यभारत प्रान्त के धर्म जागरण प्रमुख मनीष जी उपाध्याय, महेंद्र पाल, नरेंद्र पचौरी, जीतू गॉड, आकाश शर्मा, संदीप सिंघल, बाबूलाल जाटव अध्यक्ष आदि सैकड़ो की संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments