देशभर में आज दीपावली का त्योहार पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में कोरोना माहमारी की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों त्योहार को लेकर उत्साह देखा गया लोग बाजारों में खरीददारी देखे गए हैं। खबर लिखे जाने तक घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों आदि में लोग लक्ष्मी पूजन कर रहे हैं वहीं जमकर आतिशबाजी का क्रम लगातार जारी है। दीपावली के उत्साह में लोग आतिशबाजी को लेकर दिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को भी भूल गए हैं । चौतरफा उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। उधर देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए दल्लिी एनसीआर में इस बार पटाखों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस अवसर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केन्द्रीय मंत्रियों और अन्य नेताओं ने देशवासियों को बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत के प्रतीक इस पर्व पर सुख समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली सेना के जवानों के साथ मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए आज जम्मू-कश्मीर में नौशेरा सेक्टर में सैनिकों से मिले, उन्हें संबोधित किया और मिठाइयां खिलाईं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम सात बजे राजधानी के अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मिल कर त्यागराज स्टेडियम में समारोह पूर्वक दिवाली का पूजन करेंगे। टेलीविजन चैनल्स पर इस पूजन का सीधा प्रसारण किया जायेगा। केजरीवाल ने कहा है कि हम सब दल्लिी के दो करोड़ लोग अगर एक साथ मिलकर पूजन करेंगे, तो आप सोचें, पूरे वातावरण में कितनी अच्छा वाइब्रेशन होगा। मेरी आप सभी से गुजारिश है कि आप मेरे साथ पूजन कीजिएगा और हम सब लोग दल्लिी के मंगल की कामना करेंगे।
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्विटर पर दीपावली की शुभकामना में कहा, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्योहार को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्प लें।’
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।’ वहीं, उपराष्ट्रपति नायडू ने अपने संदेश में कहा कि जीवन का हर क्षण प्रकाश से आलोकित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रख्यात कवि नीरज की पंक्ति- ‘जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए’- का उल्लेख करते हुए देश वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा, ‘प्रिय देशवासियों को ज्योति-पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, त्योहार श्री राम के जीवन के महान आदर्शों में हमारे वश्विास की पुष्टि करता है। हमारे जीवन में प्रकाश, सद्भाव और समृद्धि लाने वाला यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियाँ और एक नया उत्साह लाए