Homeदेशकेदारनाथ धाम पहुंचे प्रधानमंत्री विधिविधान से की पूजा अर्चना

केदारनाथ धाम पहुंचे प्रधानमंत्री विधिविधान से की पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने के बाद वे सीधे बाबा की शरण में  पहुंचे और विधिविधान से पूजा अर्चना की ख़बर लिखे जाने तक पूजा का क्रम जारी है।

पीएम यहां आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वजन वाली प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस प्रतिमा को मैसूर स्थित मूर्तिकारों ने बनाया है। आदि गुरु शंकराचार्य समाधि की मूल प्रतिमा 2013 की प्राकृतिक आपदा में बह गई थी। इसे केदारनाथ मंदिर के ठीक पीछे और समाधि क्षेत्र के बीच में बनाया गया है। प्रतिमा का अनावरण 12 ज्योतिर्लिंगों, चार शंकराचार्य मठों (मठों), और देशभर के कई प्रमुख मंदिरों में लाइव दिखाया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री 400 करोड़ रुपये से अधिक की पुनर्निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

आधे घंटे तक बाबा केदार की पूजा करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आधे घंटे तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे पूरे हो चुके विकास कार्यों का जायजा लेंगे। वे आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा 400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा कर सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा कर सकते हैं। दरअसल, पुरोहित समाज ने पीएम के दौरे का विरोध करने की चेतावनी दी थी। पुरोहित समाज राज्य के मंदिरों को सरकारी कब्जे में लेने के लिए देवस्थानम बोर्ड से नाराज है। वे पिछले चार महीने से इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुरोहितों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक में आश्वासन दिया है कि पुरोहित समाज के हक में ही फैसला आएगा। पीएम के दौरे में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का आश्वासन दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि 30 नवंबर तक बोर्ड को भंग कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments