Homeधर्म कर्मजानिए कब लगेगा चन्द्रग्रहण ,किसपर पड़ेगा क्या प्रभाव

जानिए कब लगेगा चन्द्रग्रहण ,किसपर पड़ेगा क्या प्रभाव

2021 का दूसरा और आखिरी चंद्र  ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगेगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। चंद्र ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से खास महत्व है। इस ग्रहण को भारत समेत अमेरिका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।

भारतीय समयानुसार 19 नवंबर को चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट में लगेगा और शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

19 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी डिटेल-

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। वृषभ राशि के स्वाम ग्रह शुक्र और कृतिका नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। इस दौरान सूर्य और शुक्र से संबंधित राशियों पर चंद्र ग्रहण का ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक और शुक्र धनु राशि पर संचार करेंगे। भारत में यह उपछाया ग्रहण होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।

किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर शुभ प्रभाव डालेगा। इस दौरान आपको करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है।

इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव-

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि पर लग रहा है। जिसके कारण इस राशि वालों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा सिंह, मेष और वृश्चिक राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस दौरान आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments