HomeVideoहिन्दूमहासभा ने गोडसे बयान अध्ययन माला का किया शुभारंभ

हिन्दूमहासभा ने गोडसे बयान अध्ययन माला का किया शुभारंभ

कहा गाँधी,जिन्ना,नेहरू ने कराया देश विभाजन 
12 को वीर सावरकर  प्रतिमा स्थल का ताला खोलेगी हिन्दू महासभा

ग्वालियर  ।अखिल भारत हिन्दू महासभा ज़िला ग्वालियर  द्वारा हिन्दू महासभा भवन दौलतगज लश्कर में दिनांक 10 नबम्बर को दोपह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज  द्वारा अंबाला से लाई माटी के स्वागत के साथ नाथूराम गोडसे के देशभक्ति पूर्ण विचार एक करोड़ चौरावनवे लाख सतासी हज़ार एक सौ इकतर देशवासियों तक संदेश पहुँचाने के लिए गोडसे बयान अध्ययन माला  का शुभारंभ किया  गया ।गोडसे के न्यायालय में दिया गया ।  हिन्दूमहासभा का मानना है कि गोडसे का अंतिम बयान अध्ययन करने के बाद देश  15 नबम्बर को हुतात्मा नाथूराम गोडसे एवं हुतात्मा नारायण आप्टे  के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पर मजबूर हो जाएगा

भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना ओर जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने की ज़िद के कारण महात्मा गाँधी ने देश विभाजन किया ।कांग्रेस के निर्णय का हिन्दू महासभा ने विरोध किया था ।अखंड भारत के हिन्दू महासभा देश की आज़ादी चहती थी ।

12 को वीर सावरकर प्रतिमा स्थल का ताला खोलेगी हिन्दूमहासभा

जयवीर भारद्वाज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ,ग्वालियर के दो केंद्रीय मंत्रीयो एवं प्रदेश मंत्रीयो,सांसद,आर एस एस के मोहन भागवत जी की अनदेखी के कारण वीर सावरकर प्रतिमा का सी ई ओ जयंती सिंह  द्वारा ताला नहीं खोला गया है ।हिन्दू महासभा ने दिनांक 12 नबम्बर को दोपहर ठीक दो बजे वीर सावरकर सरोवर पर प्रतिमा का ताला खोलने का संकल्प लिया ।
हिन्दू महासभा नेताओं ने कहा कि देश में पद्मश्री पुरस्कार से भाजपा से जुड़े लोगों को सम्मानित कर रही है लेकिन वीर सावरकर जी को भारत रत्न देने में संकोच कर रही है ।ग्वालियर में भाजपा के शासन काल में तीन वर्ष से स्मार्ट सिटी ग्वालियर की सी ई ओ जयंती सिंह ने ताला मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लिए ताला लगाकर मुख्य मंत्री जी का इंतज़ार कर वीर सावरकर जी का अपमान किया है । उन्होंने चेतावनी दी कि हिन्दू महासभा संसद पर भी विरोध प्रदर्शन कर सकती हैं ।
संकल्प लेने वालों में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज,हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अगवाल, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा,संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, संभागीय महामंत्री मनोजय जाटव, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेले, ज़िला अध्यक्ष हरीदास अगवाल,ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बघेले,युवक हिन्दू महासभा के ज़िला संयोजक पवन माहोर, ज़िला सह संयोजक आनन्द माहोर,महिला हिन्दू महासभा की ज़िला संयोजिका आरती सूर्यवंशी,अर्चना चौहान,रामकिशन राठौर,सुरेंद्र राठौर,अनुराग श्रीवास्तव,रामनिवास गुर्जर,अखिल सक्सेना,घनश्याम राठौर,बँटी गुर्जर,प्रमोद लोहपाते,राहुल गुप्ता,आदित्य शर्मा,संतोष प्रजापति,कुलदीप दुबे,कुश बघेले,मुन्नालाल शर्मा विनीत श्रीवास्तव शामिल है

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments