भोपाल/ ग्वालियर /चातुर्मास के दौरान बंद रहे शादी-विवाह, मुंडन जैसे शुभ काम अब देवउठनी एकादशी (14 नवंबर 2021) से शुरू हो जाएंगे. इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के निद्रा से जागने के बाद तुलसी और शालिग्राम का विवाह (Tulsi Shaligram Vivah) रचाया जाता है. इसी के साथ शादियों के लिए 4 महीनों से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा।
उधर इसके साथ ही MP में अब शादी के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है इसके अनुसार शादी में अब 300 मेहमान हो सकेंगे शामिल उल्लेखनीय है की कोरोनकाल में लगाए गए प्रतिबंधों के बाद डेढ़ साल में पहली बार मिली इतनी बड़ी छूट मिली है। इसके साथ ही रात 11 से सुबह 6 बजे तक लागू नाइट कर्फ्यू का पालन जरूरी होगा साथ ही शादी और बारात के लिए SDM से परमिशन लेना भी जरूरी होगी…
वैसे तो देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) के दिन से ही शादियां शुरू हो जाती हैं लेकिन हिंदू धर्म में शादियों के लिए शुभ मुहूर्त को बहुत अहमियत दी जाती है. आइए चंडीगढ़ के ज्योतिषाचार्य मदन गुप्ता सपाटू से जानते हैं कि नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक के शादी के कितने और कौन-से शुभ मुहूर्त हैं.
14 दिसंबर को लग जाएगा शादियों पर ब्रेक
14 नवंबर 2021 से विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat 2021) शुरू हो जाएंगे लेकिन 14 दिसंबर से 14 जनवरी तक के मलमास रहने के कारण शादियों पर ब्रेक लग जाएगा. सनातन धर्म और ज्योतिष में मलमास के दौरान शादी समेत सभी शुभ कार्यों को वर्जित बताया गया है. हालांकि मलमास खत्म होते ही एक बार फिर से साल 2022 में शादियां शुरू हो जाएंगी
नवंबर 2021 में विवाह के शुभ मुहूर्त:
नवंबर 2021 में शादी करने का पहला मुहूर्त 14 नवंबर 2021 को है. इसके बाद इसी महीने की 14,15,16,20,21,22,28,29 और 30 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे.
दिसंबर 2021 में विवाह के शुभ मुहूर्त:
दिसंबर 2021 की 1,2,6,7,8,9,11 और 13 तारीख को शादी की जा सकेगी.