Homeग्वालियर अंचलजयारोग्य फिर चर्चा में कोरोनकाल में दान में मिले 370 ऑक्सीजन सिलेंडर...

जयारोग्य फिर चर्चा में कोरोनकाल में दान में मिले 370 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी

ग्वालियर /ग्वालियर में JAH (जयारोग्य अस्पताल) से दान में मिले 370 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी हो गए हैं। हालांकि मामला यह कुछ पुराना है। कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर में सबसे ज्यादा किल्लत ऑक्सीजन की हुई थी। ऑक्सीजन के लिए हर जगह हाहाकार मचा था। इस समय कई संस्थाओं और लोगों ने JAH में ऑक्सीजन सिलेंडर दान दिए थे। पर उन ऑक्सीजन सिलेंडर की निगरानी नहीं रखी गई। ज्यादातर ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग JAH के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में किया गया था। पर धीरे-धीरे यहां से सिलेंडर गायब होना शुरू हो गए। पहली बार यह मामला कोविड के पहली लहर के बाद पकड़ में आया था। कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर मीसिंग थे। पर उस समय उसे नजर अंदाज किया गया, लेकिन दूसरी लहर के बाद जब ऑक्सीजन सिलेंडर पर नजर डाली गई तो 200 सिलेंडर मिसिंग पाए गए। इस पर भर भी कोई जहां नहीं की गई । अभी हाल ही में जांच में 600 सिलेंडर में से 370 ऑक्सीजन सिलेंडर मिसिंग पाए गए हैं। इसके बाद JAH के नोडल ऑफिसर ऑक्सीजन डॉ. आशीष माथुर ने मामले की लिखित शिकायत कंपू थाना में की गई थी। जिस पर कंपू थाना पुलिस ने जांच के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी का मामला दर्ज किया है।

अब सवाल यह उठता है कि JAH में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। साथ ही पहली और दूसरी लहर में जयारोग्य अस्पताल पुलिस छावनी बना हुआ था। ऐसे में सिलेंडर कैसे चोरी हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments