Homeदेशकोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या में बड़ी गिरावट, लेकिन 306 मरीज...

कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या में बड़ी गिरावट, लेकिन 306 मरीज हुए काल कवलित

बीते 24 घंटे के अंदर देशभर में कोरोना के 7 हजार 774 नए केस दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिन की तुलना में 2.7 प्रतिशत कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में कोरोना के कुल 8 हजार 464 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, इस दौरान 306 कोरोना मरीजों ने दम भी तोड़ा है।

अब देश में कोरोना के ऐक्टिव यानी इलाजरत मरीजों की संख्या घटकर सिर्फ 92 हजार 281 ही रह गई है। कोरोना से अब तक कुल 3 करोड़ 41 लाख 22 हजार 795 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण ने अब तक देश में 4 लाख 74 हजार 434 लोगों की जान भी ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments