Homeप्रमुख खबरेंपिता के 100 वें जन्मदिन पर हुए यज्ञ में भावुक हुईं बेटी...

पिता के 100 वें जन्मदिन पर हुए यज्ञ में भावुक हुईं बेटी प्रतिभा आडवाणी कही यह बात

नई दिल्ली 9 नवंबर 2026/पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी की 100 वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इस मौके पर आयोजित यज्ञ को लेकर आभार जताया और आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।रविवार को प्रतिभा आडवाणी ने कहा कि वह इस आयोजन से बेहद खुश हैं और परिवार खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा है कि वह इस यज्ञ का आयोजन कर सका।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आभार जताया।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी विशेष रूप से जिक्र किया, जो शाम को इस समारोह में शामिल होने वाले हैं।

 

बीजेपी ऑफिस में किया गया कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को आडवाणी के 100वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया। यह धार्मिक कार्यक्रम भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां नेताओं ने आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन के लिए प्रार्थना की। इस कार्यक्रम में प्रतिभा आडवाणी भी शामिल हुईं।

प्रतिभा ने कहा, ‘मैं सभी का दिल से धन्यवाद करती हूं। प्रधानमंत्री भी आज शाम यहां पहुंचेंगे। इससे ज्यादा मैं और क्या मांग सकती हूंप्रतिभा आडवाणी ने कहा कि इस अवसर पर पूरा परिवार एक साथ मौजूद है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आडवाणी का व्यक्तिगत परिवार और उनका वैचारिक परिवार भी एक साथ आया है। उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए बेहद खुशी और कृतज्ञता का क्षण बताया।

बीजेपी ऑफिस में किया गया कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को आडवाणी के 100वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया। यह धार्मिक कार्यक्रम भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां नेताओं ने आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन के लिए प्रार्थना की। इस कार्यक्रम में प्रतिभा आडवाणी भी शामिल हुईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments